शिव महागुरु हैं, जगद्गुरु हैं, परमगुरु हैं, लेकिन इससे कोई अंतर नहीं पड़ता, जबतक कि वो आपके अपने गुरु नहीं हो जाएं।
#मेरे_गुरु_शिव
इस भूमि, जल और वायु के प्रति कृतज्ञ रहो कि तुम शांति से जी रहे हो!
हमारे देश के उत्कर्ष का समय चल रहा है, सब मिलजुल कर लाभ उठाओ और आनंद लो।
व्यर्थ की कलबाह्य आदिम विचारधारा को किनारे कर, आओ चलें शिव की ओर…
#मेरे_गुरु_शिव #दया_कर_दीजिए
Be grateful to this land, water and air that you are living in peace!
The time of prosperity of our country is going on, everyone should come together and enjoy the benefits.
Putting aside the useless, extraneous primitive ideology, let us move towards Shiva…
#my_guru_shiv #give_kindness
कोई देव है तो मेरे गुरु
महादेव हैं!
कोई काल है तो मेरे गुरु महाकाल हैं!!
#मेरे_गुरु_शिव
नहीं मानने वालों से अच्छे हैं वे, जो #मानते तो हैं कम से कम!
चाहे वो किसी भी तल पर हों, #चेतना के।
#मेरे_गुरु_शिव
हर देश में तू
हर वेश में तू
तेरा नाम अनेक
तू एक ही है
#मेरे_गुरु_शिव
#दया_कर_दीजिए
पहली बात तो यह है कि, जो तय है वो होकर रहेगा, इसलिए श्रद्धा के साथ ईश्वर की इच्छा स्वीकार करना ही एकमात्र विकल्प है।
दूसरी बात यह है कि, ईश्वर जो भी करते हैं सर्वश्रेष्ठ करते हैं।
अंतिम बात यह है कि जबतक सांस है, तबतक आस है।
चमत्कार भी होते हैं, हो सकते हैं, #मेरे_गुरु_शिव की दया से।
समय नहीं होता कभी भी, अच्छा या खराब,
कला मिल जाए बस, तालमेल बिठाने की।
लगता है मुझे कि, मैं चल रहा हूँ,
समय की सड़क पर, चालक कोई और है…
#मेरे_गुरु_शिव
#दया_कर_दीजिये
आपकी योजना मैं नहीं जानता मेरे गुरु, लेकिन मैं मानता हूँ कि, आपकी योजना ही सर्वश्रेष्ठ है।
#मेरे_गुरु_शिव
सचमुच, शिष्य के आंसू, गुरु सह नहीं पाते!
कितने दयालु हैं, #मेरे_गुरु_शिव!
ईश्वर से अगर कुछ चाहना ही है तो हमारी चाहत यह हो कि, “जन्म जन्मांतर तक आपके शिष्य के रूप में लगे रहें, जगे रहें”।
वरेण्य गुरुभ्राता साहबश्री हरींद्रानंद जी
(इस कालखंड के प्रथम शिवशिष्य)
इससे बढ़कर चाहत और क्या हो सकती है!
#मेरे_गुरु_शिव
#दया_कर_दीजिए
एक बार साहबश्री से पत्रकारों ने पूछा था, “लोग आपको इतना चाहते क्यों हैं”?
साहबश्री ने कहा, “एक लाइन में जवाब दूंगा, समझना होगा तो समझ लेना”।
वो एक पंक्ति थी, “गली के सांप को किसी ने उठा कर शिवलिंग पर रख दिया है और सांप को यह याद है कि किसी ने उठाकर रख दिया है”।
#मेरे_गुरु_शिव
