क्या सचमुच बहुत सारी जानकारी हमें ज्ञानी बना देती है?

🌱✨ क्या सचमुच बहुत सारी जानकारी हमें ज्ञानी बना देती है?

हम अक्सर मान लेते हैं कि जिसने बहुत कुछ पढ़ लिया, बहुत कुछ याद कर लिया — वही सबसे बड़ा ज्ञानी है। लेकिन क्या यह सच है?
आपने तोता-रटंत की कहानी तो सुनी होगी।
तोता बहुत सारी बातें बोल लेता है, मंत्र तक रट लेता है — लेकिन क्या वह वास्तव में जानता है कि उसका अर्थ क्या है?
🔍 यही अंतर है वागात्मक ज्ञान (शब्दों तक सीमित ज्ञान) और बोधात्मक ज्ञान (अनुभव और समझ से उपजा ज्ञान) में।
👉 जानकारी का ढेर होना कोई गारंटी नहीं कि वह सही समय पर आपके काम आएगा।
👉 वास्तविक ज्ञान वह है, जो जीवन की परिस्थितियों में मार्गदर्शक बन सके।
👉 केवल वही बोध, वही समझ, जो भीतर उतरकर व्यवहार में प्रकट हो — सच्चा ज्ञान कहलाता है।
💡 इसलिए, ज्ञानी बनने के लिए सिर्फ़ पढ़ना, सुनना, और याद करना पर्याप्त नहीं।
अनुभव करना, आत्मसात करना और सही समय पर उसे जीवन में उतारना ही सच्चा ज्ञान है।
❓अब सवाल आपसे—
क्या आप जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, या उसे जी भी रहे हैं?
वागात्मक ज्ञान नहीं, बोधात्मक ज्ञान के लिए…
।।प्रणाम।। 
“आइये भगवान शिव को ‘अपना’ गुरु बनाया जाय”…
3 सूत्रों की सहायता से:
1. दया मांगना: 
“हे शिव आप मेरे गुरु हैं, मैं आपका शिष्य हूँ, मुझ शिष्य पर दया कर दीजिये” (मन ही मन)।
2. चर्चा करना: 
दूसरों को भी यह सन्देश देना कि, “आइये भगवान शिव को ‘अपना’ गुरु बनाया जाय”।
3. नमन करना: 
अपने गुरु को प्रणाम निवेदित करने की कोशीश करना। चाहें तो “नमः शिवाय” का प्रयोग कर सकते हैं (मन ही मन: साँस लेते समय नमः, छोड़ते समय शिवाय)
https://bit.ly/3Dnez7T

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top